उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस वक्त आने वाले विधानसभा चुनावों में सत्ता हासिल करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
इस कड़ी में अखिलेश यादव ने इस बार बड़े राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करने की जगह क्षेत्रीय दलों को तवज्जो दी है। अपनी जनसभाओं में सहयोगी दलों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखे हमले बोल रहे हैं।
इस कड़ी में अखिलेश यादव बुधवार को उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।
जहां पर उन्होंने बुंदेलखंड के बांदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रथ यात्रा की शुरुआत की है।
भाजपा के गढ़ में ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने बुंदेलखंड में महंगाई, बेरोजगारी से लेकर आवारा जानवरों से जुड़ी समस्याओं पर सवाल उठाए हैं।
खास बात यह है कि बुंदेलखंड में कल अखिलेश यादव की जनसभा में लाखों लोग एकत्रित हुए थे। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अखिलेश यादव की जनसभा की इस वीडियो को देखकर सपा समर्थकों द्वारा दावा किया जा रहा है कि इस बार नाराज़ जनता भाजपा को हटाने जा रही है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा की वीडियो को मशहूर कॉमेडियन राजीव निगम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
इसे शेयर करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “मोदी और योगी वैसे ही चार घंटे सोते है, अखिलेश ऐसी रैली करके उनके चार घंटे की नींद भी हराम कर रहे है।
मोदी और योगी वैसे ही चार घंटे सोते है, अखिलेश ऐसी रैली करके उनके चार घंटे की नींद भी हराम कर रहे है https://t.co/KO35OYplvm
— Rajeev Nigam (@apnarajeevnigam) December 1, 2021
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर यह दावा किया जाता है कि यह दोनों ही 24 घंटे में से 20 घंटे काम करते हैं। जबकि आराम सिर्फ 4 घंटे ही करते हैं।
भाजपा के इस दावे पर विपक्षी दलों द्वारा कई बार राज्य और देश के विकास के मुद्दे पर चुटकी ली जा चुकी है।