भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन से व्हाइट हाउस में मुलाकात की है। इस दौरान इन दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक के मुद्दों पर चर्चा हुई है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि वह उन्हें काफी समय से जानते हैं। उनके आने से वह काफी खुश हैं।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत और अमेरिका के रिश्तो के लिए अपने वजन के मुद्दे पर बातचीत की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को कवर करने के लिए आज तक की न्यूज़ एंकर अंजना ओम कश्यप भी अमेरिका पहुंची हुई है।
जहां पर वो अमेरिका के लोगों के बीच पीएम मोदी का प्रचार प्रसार करने की कोशिश कर रही है। लेकिन अंजना ओम कश्यप इस वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है।
दरअसल कल भी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह अमेरिका की अखबारों में पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर छपी खबरें ढूंढ रही थी। लेकिन उन्हें अखबारों में कुछ नहीं मिला।
आज उनकी एक और वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है। जिसमें वह अमेरिका के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सवाल पूछ रही है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने आज तक की न्यूज़ एंकर अंजना ओम कश्यप की चुटकी ली है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि एंकर:- क्या आप मोदी जी को जानते हैं? अमेरिकन- मैं मिस्टर मोदी को नहीं जानता। बाकी विडंबना है।
Anchor:- Do you know Mr. Modi?
American- I do not know Mr. Modi.The Rest is Ironic. pic.twitter.com/iZgjFjr8jf
— Srinivas BV (@srinivasiyc) September 24, 2021
Anchor:- Do you know Mr. Modi?
American- I do not know Mr. Modi.The Rest is Ironic. pic.twitter.com/iZgjFjr8jf
— Srinivas BV (@srinivasiyc) September 24, 2021
दरअसल इस वीडियो में अंजना ओम कश्यप एक अमेरिकी शख्स से यह पूछ रही हैं कि क्या वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानते हैं। जिसके जवाब में वह अमेरिकन शख्स कह रहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं जानता।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए यूज़र्स भी अंजना ओम कश्यप की खूब चुटकी ले रहे हैं।