अपने बेहतरीन डांस के जरिए लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही आए दिन सुर्खियों में रहती है। इन दिनों नोरा फतेही अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर लगातार चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में नोरा व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस पहने हुए बेहद हॉट एंड बोल्ड दिखाई दे रही है। इस दौरान नोरा ने अलग-अलग पोज में तस्वीरें भी खिंचवाई हैं, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है।
नोरा फतेही ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए कर्ली हेयर और हाई हील्स पहनी हुई है। हालांकि नोरा इस ड्रेस में काफी असहज महसूस भी करती हुई दिखाई दी। इस दौरान नोरा अपनी ड्रेस बार-बार ठीक करने की कोशिश कर रही थी।
बता दें, नोरा के इस लुक को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, “मेरी क्वीन नोरा फतेही.. आप बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है।” हालांकि नोरा को अपने इस लुक के लिए ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। उन्हें ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, “उन्हें पैसे दो ताकि वहां ठीक कपड़े खरीद सके।”
बता दें, नोरा के इस बोल्ड अंदाज को देखकर लोगों का उन पर से नजर हटाना मुश्किल हो गया। हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है, जब नोरा बोल्ड और सेक्सी लुक में दिखी हैं। वह अक्सर ही अपने बोल्डनेस के कारण लोगों का ध्यान खींचती रहती हैं।
आपको बता दें, इंस्टाग्राम पर नोरा फतेही के करीब 3 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर है। नोरा अक्सर ही कभी अपने ग्लैमरस अंदाज से तो कभी अपने ट्रेडिशनल लुक से तहलका मचाती रहती है।
नोरा अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती है और इसके लिए वह जिम जाने से भी परहेज नहीं करती। इसके अलावा नोरा खुद को फिट रखने के लिए डांस का भी सहारा लेती है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही हाल ही में आई फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आई थी। इस फिल्म में नोरा फतेही के साथ मुख्य भूमिका में अभिनेता अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क और शरद केलकर सहित अन्य कलाकार भी थे। इसके अलावा भी नोरा फतेही के खाते में कई सारी फिल्में है।
बता दें, नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के शो ‘बिग बॉस’ से की थी। इसके बाद वह साल 2013 में फिल्म ‘रोर’ में दिखाई दी।
इस फिल्म को करने के बाद नोरा ने कई फिल्मों में अपने बेहतरीन डांस का तड़का लगाया। अपने बेहतरीन डांस के जरिए उन्हें सफलता मिलती गई और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज नोरा फतेही इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना माना नाम है।