गुजरात में सीएम के साथ बदल दी पूरी सरकार, विरोध के बावजूद हटाये गए सभी पुराने मंत्री

गांधीनगर के राजभवन में कैबिनेट के शपथ ग्रहण में 24 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें इनमें 9 कैबिनेट और 15 राज्यमंत्री हैं। सीएम भूपेंद्र पटेल ने पूरी टीम नई बनाई है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की टीम में शामिल सभी मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। इनमें पूर्व डिप्टी CM नितिन पटेल भी शामिल हैं।

लंबे अर्से से वह भी नाराज चल रहे हैं। शपथ लेने वालों में विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले राजेंद्र त्रिवेदी भी शामिल हैं। इस्तीफे के करीब एक घंटे बाद सबसे पहली शपथ भी उन्होंने ही ली है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की टीम में उनका दर्जा नंबर दो का होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की 22 मंत्रियों वाली पूरी टीम बाहर हो गई है, इनमें पूर्व उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी शामिल हैं। नई कैबिनेट की पहली मीटिंग शाम 4:30 बजे होगी। बताया जा रहा है कि इसी मीटिंग में प्रोफाइल का बंटवारा किया जाएगा।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

कैबिनेट मंत्री: राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू वाघानी, राघव पटेल, पूर्णेश मोदी, नरेश भाई पटेल, प्रदीप सिंह परमार, अर्जुन सिंह चव्हाण, ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा।

राज्य मंत्री: हर्ष सांघवी, बृजेश मेरजा, मनीषा वकील, जगदीश भाई पांचाल, जीतू भाई चौधरी, निमिषा सुतार, मुकेश पटेल, अरविंद रैयाणी, कुबेर डिंडोर, कीर्ति सिंह वाघेला, गजेंद्र सिंह परमार, देवा भाई मालम, राघवजी मकवाना, विनोद भाई मोराडिया।

नई सरकार में नंबर-2 का दर्जा होगा राजेंद्र त्रिवेदी का

भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट के मंत्रियों ने 5-5 के गुट में शपथ ली। सबसे पहले शपथ लेने वाले थे राजेंद्र त्रिवेदी, जिन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पद से आज ही इस्तीफा दिया। इस्तीफे के करीब एक घंटे बाद ही वे मंत्री बना दिए गए। बताया जा रहा है कि पटेल की टीम में उनका दर्जा नंबर-2 का होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here