उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले अब भारतीय जनता पार्टी की चिंता बढ़ गई है। दरअसल योगी सरकार ने अपने शासनकाल में जनता का जो हाल किया है। उससे लोगों में काफी आक्रोश है।
खासतौर पर कोरोना महामारी के दौरान भाजपा की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और कुप्रशासन की वजह से भारी मात्रा में लोगों की जान गई है।
जनता को अपने पाले मिलने के लिए अब एक बार फिर भाजपा घटिया स्तर की राजनीति पर उतर आई है।
दरअसल उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा अन्य वितरण महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसकी एक वीडियो समाजवादी पार्टी के नेता आनंद भदौरिया द्वारा उनके ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई है।
सुना है कि कोटेदार ने पूरी ईमानदारी से राशन बाँट कर अपनी जेब से इस भजन गायन का आयोजन किया ?? झूँठ परोसने की भी सीमा होती है पर बाबाजी तो अनादि, अनंत है। https://t.co/d4uxLGwIJe
— Udaiveersingh (@UDhakre) August 6, 2021
इस वीडियो में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निशुल्क अन्य वितरण महोत्सव के मौके पर लड़कियों से अश्लील नाच करवाया जा रहा है। स्टेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टर भी लगा हुआ है।
इस मामले में समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने लिखा है कि ‘सुना है कि कोटेदार ने पूरी ईमानदारी से राशन बाँट कर अपनी जेब से इस भजन गायन का आयोजन किया ?? झूँठ परोसने की भी सीमा होती है पर बाबाजी तो अनादि, अनंत है।’
दरअसल प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बृहस्पतिवार को जिले की 1352 राशन की दुकानों पर अन्न महोत्सव मनाया गया।
भाजपा सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है कि निशुल्क अन्न वितरण महोत्स्व में 1.40 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को निशुल्क राशन बांटा गया है।
शर्मनाक बात ये है कि अन्न वितरण महोत्सव में पार्टी द्वारा अश्लीलता फैलाने का काम किया जा रहा है। दूसरी तरह पार्टी महिला सुरक्षा के बड़े बड़े दावे करती है।
बता दें, उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए भाजपा जनता को अपने पाले में लेने के लिए ऐसी गिरी हुई हरकतों पर उतर आई है।