उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की दस्तक ने सभी राजनीतिक दलों को सक्रिय कर दिया है। अपनी अपनी रणनीतियों के तहत हर राजनीतिक दल ने चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है।
जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा हाल ही में अन्न वितरण महोत्सव मनाया गया। वहीं समाजवादी पार्टी ने राज्य के कई जिलों में साइकिल रैली निकाली। दोनों राजनीतिक दल अपना अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि राशन की थैलियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें लगाई गई हैं। इस पर लिखा गया है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना।
जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जिन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के 15000 के लैपटॉप पर लगे उनकी तस्वीर पर ऐतराज़ जताया गया था। आज वही 10 रुपये के थैले पर अपनी फोटो छपवा कर बांट रहे हैं।
15000 हज़ार के लैपटॉप पर अखिलेश यादव के फोटो पर जिनको ऐतराज था
आज वही 10 रुपये के थैले पर अपनी फोटो छपवा कर बाट रहे हैं @jayantrld @yadavakhilesh@RLDparty @samajwadiparty pic.twitter.com/E0tNwJMWAr— चौ राहुल अहलावत (@RahulAh87500097) August 9, 2021
बता दें, अखिलेश यादव द्वारा राज्य के युवाओं को लैपटॉप वितरित करने के फैसले का भाजपा द्वारा काफी मजाक बनाया गया था।
योगी सरकार द्वारा अन्य वितरण महोत्सव का आयोजन भले ही किया गया था। लेकिन लोगों को राशन के नाम पर कचरा और पत्थर बांटे गए हैं।
जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुकी हैं। इसके कारण योगी सरकार की भी काफी किरकिरी हो रही है
सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि भाजपा हमेशा गरीब वर्ग के लोगों के साथ मजाक करती आई है। खुद को गरीबों और किसानों का हितेषी बताकर भाजपा सिर्फ वोट बटोरने का काम करती है।
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव योगी आदित्यनाथ पर इस मामले में खूब हमलावर हो रहे हैं।
विपक्षी दलों का आरोप है कि भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए किसी भी तरह की राजनीति पर गिर सकती है।