उत्तर प्रदेश में 2022 में चुनाव होने हैं जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बिगुल फूंक चुके हैं और मिशन 2022 में लग गए हैं जिसको लेकर कल अखिलेश यादव बनारस पहुंचे थे जहां पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का जनसैलाब दिखा जो अपने नेता का स्वागत करने आए थे
अखिलेश यादव वाराणसी के संत रविदास मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता भी की वही आज अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशल टि्वटर अकाउंट से यह लिखा कि बनारस में उमड़ी जनसैलाब 22 में बनाने सपा सरकार बनारस के लोगों का इस अभूतपूर्व स्वागत समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद
बनारस में उमड़ा जन सैलाब
बाइस में बनाने सपा सरकारबनारस के लोगों को इस अभूतपूर्व स्वागत और समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद! pic.twitter.com/bjBVSahsTB
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 28, 2021
वाराणसी के संत रविदास मंदिर में श्रद्धा सुमन अर्पण!
भाईचारा, सद्भावना, समानता व करुणा का संदेश देने वाले संत रविदास जी का जीवन दर्शन पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।
संत रविदास जी की समता, बंधुत्व, सौहार्द व भेदभाव का विरोध करने वाली विचारधारा को बढ़ाने के लिए सपा कृतसंकल्प है। pic.twitter.com/Rh8cJpzIS3
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 27, 2021