अमेरिका में आज सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है और आज अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बिडेन करीब रात 10:30 बजे शपथ लेंगे बताया यह जा रहा है इस शपथ समारोह में डोनाल्ड ट्रंप मौजूद नहीं होंगे, जो बिडेन अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति होंगे |
4 साल तक अमेरिका की गद्दी पर डोनाल्ड ट्रंप के रहने के बाद आज जो बिडेन को सत्ता सौंपी जा रही है, भारतीय समय के मुताबिक जो बिडेन रात 10:30 बजे अमेरिका की 46 वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे बिडेन के साथ कमला हैरिस भी शपथ लेंगी, अमेरिका के लिए यह मौका बहुत खास है |
United States: President-elect Joe Biden and his wife Jill Biden, and Vice President-elect Kamala Harris and her husband Doug Emhoff arrive at the US Capitol. https://t.co/BWPEC8UIgy pic.twitter.com/ymJ6zpOqDo
— ANI (@ANI) January 20, 2021
लेकिन भारत के लिए भी इस मौके की बहुत अहमियत है क्योंकि अमेरिका का राष्ट्रपति पूरी दुनिया पर असर डालता है इसीलिए पूरी दुनिया इस पल का इंतजार कर रही है कि जो बिडेन अमेरिका की राष्ट्रपति पद की शपथ लें |